ज्वाइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड, त्रिपुरा ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर मल्टी टास्किंग (MTS) के 2,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत नॉन टेक्निकल, ग्रुप D कैटेगरी के मल्टी टास्किंग पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 दिसंबर से शुरू होंगे, जो 11 फरवरी, 2021 जारी रहेगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स डॉयरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लैनिंग (JRB), त्रिपुरा की ऑफिशियल वेबसाइट employment.tripura.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 2,500
- योग्यता
अन रिजर्व कैटेगरी | 8वीं पास |
एससी,एसटी, पीएच | 5वीं पास |
- सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 1,400/-रुपए के ग्रेड-पे के आधार नौकरी पर रखा जाएगा। उम्मीदवारों को त्रिपुरा स्टेट पे-मैट्रिक्स 2018 के आधार पर सैलरी मिलेगी।
- आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 41 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
अन रिजर्व कैटेगरी | 200 रुपए |
रिजर्व कैटेगरी | 150 रुपए |
PwD कैंडिडेट्स | कोई फीस नहीं |
- सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन 85 नंबर की लिखित परीक्षा और 15 नंबर के इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ज्वाइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड, त्रिपुरा ने MTS के 2,500 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 28 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे 5वीं-8वीं पास कैंडिडेट्स https://www.bhaskar.com/career/news/jrb-sarkari-naukri-mts-posts-recruitment-2020-tripura-joint-recruitment-board-vacancies-check-details-and-how-to-apply-127981972.html [Collection] 2020-12-05T13:38:05.000Z
0 Comments