इंडियन एयर फोर्स ने फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन- टेक्निकल ब्रांच के कुल 235 पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के अनुरूप शारीरिक एवं शैक्षणिक योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में फ्लाइंग के 69 पद, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के 96 पद एवं ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल के 70 पद शामिल है।
पदों की संख्या- 235
पद | संख्या |
फ्लाइंग | 69 |
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल | 96 |
ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल | 70 |
योग्यता
- फ्लाइंग ब्रांच- मैथ्स और फिजिक्स में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10+2 और किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट या न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई या बीटेक होना चाहिए।
- ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल- एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिस्टिक्स के लिए बैचलर डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ, अकाउंट्स के लिए बीकॉम न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए।
आयु सीमा
- फ्लाइंग ब्रांच- 20 से 24 साल
- ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल- 20 से 26 साल
सैलरी
फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में 56,100 से 1,77,500 रुपए।
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक afcat.cdac.in के जरिए आखिरी तारीख यानी 30 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन मोड में अप्लाय कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन सभी पदों के लिए योग्य और दक्ष कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच के बाद तैयार मेरिट लिस्ट के मुताबिक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इंडियन एयरफोर्स में 235 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 30 दिसंबर तक अप्लाय कर सकते हैं कैंडिडेट्स https://www.bhaskar.com/career/news/indian-air-force-sarkari-naukri-flying-branch-ground-duty-technical-and-more-posts-recruitment-2020-indian-air-force-vacancies-check-details-and-how-to-apply-127998714.html [Collection] 2020-12-11T05:26:40.000Z
0 Comments